विष्णु महायज्ञ में गूँजी भागवत कथा, सनातन धर्म की महिमा का हुआ गुणगान

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर दो, अटल नगर (मोहल्ला पिपरा पांडे) में आयोजित भव्य श्री विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर अवध धाम से पधारे कथा व्यास पंडित अरविंद त्रिपाठी ने सनातन धर्म की महत्ता और श्रीमद्भागवत कथा का विस्तार से वर्णन किया।
कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता आती है और सनातन धर्म हमें विश्व कल्याण का मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य यजमान अजीत पांडेय उर्फ मोहन पांडे ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में समिति के अध्यक्ष देवनारायण पांडे सहित माधव पांडे, गिरीश पांडे, गगन पांडे, विजय पांडे, रामस्वरूप पांडे, विशाल, दुर्गेश पांडे, राजेंद्र पांडे, मनोज पांडे, सोहन पांडे और दिनेश पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महायज्ञ की परिक्रमा और कथा श्रवण के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।



