Uncategorized

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ।

बुलंदशहर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में उ0प्र0 में सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी लाए जाने के उद्देश्य से दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक “सड़क सुरक्षा माह” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सड़क सुरक्षा माह का भव्य शुभारम्भ किया गया एवं यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह, परिवहन विभाग एवं रोडवेज के अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button