विधायक डॉ मंजू शिवाच ने निर्माण कार्य का लोकार्पण किया

मोदीनगर, (अनिल वशिष्ठ)। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बखरवा में विधायक निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक डॉ मंजू शिवाच ने फीता काटकर किया ।
यह विकास कार्य प्रेम पंडित के मकान से साधु की दुकान तक लगभग 140 मीटर लंबाई में संपन्न कराया गया है, जिस पर कुल 9.07 लाख (जी.एस.टी. सहित) की लागत आई है। इस निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विधायक डॉ मंजू शिवाच ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और आमजन को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हों।



