मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को वानखेड़े में रौंदा

नई दिल्ली। स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 26गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 26गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.4 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने नाबाद 76 रन और सूर्या ने 68 रन बनाए। वहीं चेन्नई के लिए जडेजा ने एक विकेट झटका। आईपीएल 2025 के इस एकतरफा मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार मुंबई ने तीसरी जीत दर्ज की।



