खेल
प्रथम रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छाया पब्लिक स्कूल गोविंदपुरी का शानदार प्रदर्शन

वेलकम इंडिया संवाददाता
मोदीनगर। गाज़ियाबाद केजे.एस.आर. प्रोफेशनल ट्रैक पर आयोजित प्रथम रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छाया पब्लिक स्कूल गोविंदपुरी के बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अंशिका ने छाया पब्लिक स्कूल एवं रोलर स्केटिंग एकेडमी का नाम रोशन किया। वहीं मानवी त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मानिक गोयल, आशी एवं मानवी शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि पर रोलर स्केटिंग संचालक व कोच जितेंद्र पांडे ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों की मेहनत ही उनकी सफलता की पहचान है।



