शहर-राज्य
पालिका प्रशासन ने टाण्डा में चलाया अतिक्रमण और पॉलीथिन विरोधी अभियान, मचा हड़कंप

वेलकम इंडिया,
टाण्डा जिला रामपुर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार बुधवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार के निर्देशन में नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अभियान के दौरान नगर पालिका ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया और जुमार्ना भी लगाया। साथ ही, कुछ दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। इस कार्यवाही में 10 लोगों से कुल 6000 रुपये का जुमार्ना वसूला गया तथा 5 किलो पॉलीथिन भी बरामद की गई। इस अभियान में अवर अभियंता अभिनेष कुमार तिवारी, प्रधान लिपिक धनीराम सैनी, लेखा लिपिक शुभम भारती, कस्बा इंचार्ज रामकुमार सिंह सहित नगर पालिका का अन्य स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहा।