शहर-राज्य

अरूणिमा साहित्यिक संस्था ने मनाया महिला दिवस और फाग उत्सव

वेलकम इंडिया

नई दिल्ली। राजधानी की साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अरुणिमा द्वारा महिला दिवस और फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष संध्या सेठ की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष गीतांजलि जादौन, सचिव बबली सिन्हा वान्या, महासचिव पूजा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उषा चन्द्रा के आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। सानिध्य संस्था संरक्षक डॉ गीतांजली नीरज अरोड़ा का रहा। अतिथियों के स्वागत के पश्चात मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन और नेहा जैन की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि डॉ.अवधेश तिवारी भावुक,दिनेश तिवारी, डी पी शर्मा, डॉ अर्पना भटनागर, पुनिता सिंह, डॉ सरिता गर्ग सरि, मधु वर्मा,उषा चंद्रा, शांतवना सिंह शुक्ला, कुमारी ममता, अर्चना झा, डॉ ओम प्रकाश प्रजापति, दास प्रेम, डॉ अंजू अग्रवाल उत्साही, नेहा जैन, संगीता वर्मा, सीमा भड़ाना, सुकृति श्रीवास्तव, डॉ गीतिका चतुवेर्दी, शशि किरन श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, लक्ष्मी अग्रवाल, बेबी गुंजन अग्रवाल, बबली सिन्हा वान्या, डॉ निवेदिता शर्मा, गीतांजलि जादौन, संध्या सेठ, डॉ गीतांजली अरोड़ा गीत ने महिला सशक्तिकरण पर बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति दे कर समारोह में समा बांध दिया। अंत में संरक्षिका डॉ गीतांजलि अरोड़ा गीत जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button