दिल्ली में छाएगा कोहरा, कश्मीर में बर्फबारी से बदलेगा मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली में जनवरी का ठंड के लिहाज से अच्छा नहीं गया। न्यूनतम तापमान के आधार पर भी यह आठ सालों की सबसे गर्म जनवरी रही है। इस साल औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कोहरा रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजμफराबाद में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में मध्यम वर्षा की उम्मीद है। केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। 1-4 फरवरी के बीच दो ताजा पश्चिमी विक्षोभों के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे कई राज्यों में महत्वपूर्ण वर्षा होगी। उत्तराखंड में 1-4 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के तहत, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजμफराबाद में 30 जनवरी से 5 फरवरी तक छिटपुट से मध्यम वर्षा और बर्फबारी का अनुभव होगा।