शहर-राज्य

इंडियन आयल पाइपलाइंस ने हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि में लगाया वाटर कूलर

वेलकम इंडिया

मथुरा। वंशी अवतार रसिकाचार्य गोस्वामी श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम में इंडियन आयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस ने श्रद्धालुओं के सुविधानुसार गर्मियों के मौसम को देखते हुए सीएसआर निधि से वाटर कूलर भेंट किया गया। इंडियन आयल पाइपलाइंस द्वारा लगाए गए वाटर कूलर की लोगों ने खूब सराहना की है। बता दें कि इंडियन आयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस द्वारा ब्रज क्षेत्र के अलग-अलग स्थनों में 4 वाटर कूलर लगाकर सेवाएं की गई हैं। जिनमें प्रमुख रूप में पुरानी गोकुल-महावन स्थित बाबा चिंताहरण महादेव मंदिर एवं हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम सहित 2 अन्य स्थान शामिल हैं। इंडियन आयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस के अधिकारियों ने लोगों को तेल पाइपलाइंस के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि तेल पाइपलाइंस राष्ट्र की संपत्ति है, तेल पाइपलाइंस का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है। साथ ही तेल पाइपलाइंस की सुरक्षा संबंधित जानकारी भी लोगों की दी गई। इंडियन आयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस के अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनका यह भाव है कि जो भक्तजन ब्रज में दर्शन मेला आदि करने आते हैं, उन्हें गर्मियों के मौसम में भी पीने के लिए शीतल जल सेवा मिल सके। हिताचार्य पीठ श्रीजी मंदिर बाद ग्राम महंत दम्पति शरण महाराज ने इंडियन आयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस द्वारा चलाई गई मुहिम की बेहद सराहना की है। इस मौके पर इंडियन आयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस के प्रबंधक अंकुर चौहान, सहायक प्रबंधक विपिन यादव सहित अन्य अधिकारीगण एवं रिफाइनरी क्षेत्र प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश सिंह तरकर, मदन पंडित, राधावल्लभ उपाध्याय, चंदन सिंह तरकर सहित अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button