कुंभ यात्रियों की सेवा करके भाजपा नेताओं ने किया भोजन वितरण

वेलकम इंडिया
मिजार्मुराद। कुंभ यात्रियों के सेवा के लिए शुक्रवार को खजुरी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास भाजपा नेताओं ने वृहद भंडारा के दौरान भाजपा नेताओं ने कुंभ यात्रियों के लिए बनाए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया तथा भोजन बना रहे हलवाइयों को सही गुणवत्ता को परखा भोजन ग्रहण करने के उपरांत यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।कुंभ यात्रियों के परेशानी तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंभ यात्रियों की सेवा करना भगवान की पूजा करने से बढ़कर है।इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिलाउपाध्यक्ष अरविंदर प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता राम शकल पटेल, संदीप सिंह ‘मिंटू’, भाजपा नेता उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेम शंकर पाठक, संजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, अजय सिंह, धीरज सिंह, निहाल सेठ समेत बहुत से पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।