संयुक्त कौशांबी का दीपावली उत्सव सामाजिक सद्भाव का एक जबरदस्त उदाहरण हैं: वरुण शर्मा

गाजियाबाद: कौशांबी में संयुक्त कौशांबी का द्वितीय दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।इस भव्य आयोजन में कौशांबी की प्रत्येक बिल्डिंग, सभी टावरों एवं क्षेत्र के गणमान्य निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में सिम्मी चटर्जी डांस ग्रुप द्वारा बच्चों का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को आयोजकों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उत्सव में आए अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया और दीपावली की खुशियां आपस में साझा कीं।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तंबोला सहित दस मनोरंजक खेल रहे, जिनमें निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार पुरस्कार भी जीते। पूरे आयोजन में हंसी, उमंग, संगीत और मनोरंजन का माहौल बना रहा।
इस आयोजन के माध्यम से आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता वरुण शर्मा तथा सह-आयोजक डॉ. आचार्य कृति शर्मा ने कौशांबी के निवासियों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और सामाजिक भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कौशांबी निवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आलोक माथुर, अशोक परवाल, सुधीश अगरवाला, संदीप गुप्ता, राकेश कुमार, ओंकार शर्मा, भूपेश पांडे, ध्रुव परवाल, अमन गुप्ता, अभय गुप्ता, हरीश महाजन, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के सी कौशिक, शशि भूषण भारद्वाज,संजय शर्मा,दीपक अग्रवाल, अशोक महेश्वरी, गौरव जिंदल, कमल मनचंदा मनीष मिश्रा, शंभू रावत, भारत भूषण, मंजु मलिक, शिवम मित्तल, विजय शर्मा, गौरी जिंदल, मीनू अग्रवाल, चंदन अरोड़ा, बीना भारद्वाज, योगेश कक्कड़, मदन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नीति गौड़, मीनू गौड़,मंजू यादव, मेनका सिंह, रजनी चौधरी, सरोज वर्मा, शुची परवाल, नीतू कुमारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और आयोजक दल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी



