शहर-राज्य

यातायात माह का शुभारम्भ….

एसपी सिटी मथुरा की वाहन चालकों से अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें

मथुरा। जनपद मथुरा पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अपील की जा रही है। एसपी सिटी मथुरा ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत स्वयं से होती है।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। साथ ही, यातायात संकेतों और सड़क पर बने नियमों का पालन करें।

एसपी सिटी मथुरा ने संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

जनपद मथुरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button