दुधारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौवागांव तिराहे पर छापा मारकर पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष दुधारा सुरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना दुधारा उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 नन्दा प्रसाद, हे0का0 मोतीलाल यादव ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त अली हुसैन पुत्र सरवर अली उर्फ बेचू निवासी पचपोखरिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 नन्दा प्रसाद व हे0का0 मोतीलाल यादव क्षेत्र भ्रमण, रोकथाम जुर्म जरायम एवं वाँछित अभियुक्तों की तलाश में विगरामीर रोड पर मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 423/2026 धारा 87,137(2),64(2)(m) bns व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अली हुसैन नौवागांव तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में सवारी का इन्तजार कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर नौवागांव तिराहे के पास पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अली हुसैन बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 07:10 बजे उसे हिरासत में लिया गया।


