शहर-राज्य

82 सीआरपीसी की कार्रवाई, आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का आदेश

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

इटवा/सिद्धार्थनगर । सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की। पुलिस टीम अभियुक्त के गांव पिपरी बुजुर्ग पहुंची, जहां उसके घर पर ताला बंद मिला। पुलिस के अनुसार, मुजम्मिल खान पुत्र तज्जमुल हुसैन निवासी पिपरी बुजुर्ग टोला भदोखर, थाना इटवा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 404/2023 थाना सिद्धार्थनगर में दर्ज है। सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी प्रथम, सिद्धार्थनगर के न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी का आदेश जारी किया गया था। उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम प्रधान अबुसाद, बीडीसी वजाउद्दीन और गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश की एक प्रति अभियुक्त के घर के दरवाजे पर चस्पा की। दूसरी प्रति गांव के प्राथमिक विद्यालय में सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर चस्पा की गई। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराकर भी आदेश की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button