बरखेड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में धनपति वर्मा का जनसंपर्क, ग्रामीणों से किया संवाद

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता धनपति वर्मा ने गुरुवार को 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी सोच से अवगत कराया।धनपति वर्मा ने ब्रह्मदेव गौटिया, जिरौनिया, मड़ियन, चिनौरा, नवदिया शरीफगंज, सतारापुर, इंटारोडा, नारायनपुर, डंडिया भगत, डंडिया लच्छी, मूसेपुर जयसिंह, मुसरहा, लदपुरा, नवादा महेश, पतरासा कुंवरपुर, पतरसिया, शेखापुर, भैंसहा ग्वालपुर, पिपरा सहित अनेक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धनपति वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं और समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वह गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं को जानकर संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
धनपति वर्मा ने ग्रामीणों से सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और विकास की राजनीति को मजबूत करने की अपील करते हुए समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। धनपति वर्मा ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उनके भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।