शहर-राज्य

भारी बारिश से कोहराम एक ही परिवार मे छह की गयी जान मौके पर पहुचे डी एम, एस पी

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया प्रतापगढ़। बारिश का इन्तजार कर रहे प्रतापगढ़ मे कुदरत ने कुछ यू बरसात की कि त्राहि माम मच गया। कहर कुछ यू कि कि एक ही परिवार के छह लोगो की जान चली गयी ।मरने वालो मे एक दूधमुहा मासूम था । जब मृतक मासूम को बाहर निकाला गया तो मौके पर मौजूद हर शख्स का कलेजा मुंह को आ गया और सबकी आखे भी आसुओ से भर गयी।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।विजय द्विवेदी वेलकम इन्डियाप्रतापगढ़। बारिश का इन्तजार कर रहे प्रतापगढ़ मे कुदरत ने कुछ यू बरसात की कि त्राहि माम मच गया। कहर कुछ यू कि कि एक ही परिवार के छह लोगो की जान चली गयी ।मरने वालो मे एक दूधमुहा मासूम था । जब मृतक मासूम को बाहर निकाला गया तो मौके पर मौजूद हर शख्स का कलेजा मुंह को आ गया और सबकी आखे भी आसुओ से भर गयी।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।बुधवार देर रात करीब 2 बजे प्रमोद श्रीवास्तव का करीब 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान भरभराकर ढह गया, जिससे परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60), रीता (55), नितिन (25), माधुरी (23), माधव (1 वर्ष) और अद्विक उर्फ बाबू (10 माह) की मौत हो गई। वहीं अमन (28) सुरक्षित हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत मद से प्रति मृतक ₹4 लाख की दर से ₹24 लाख, पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के लिए ₹1.20 लाख तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना से ₹1 लाख सहित कुल ₹26.20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

डीएम ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों को जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए। वहीं एसपी दीपक भूकर ने बताया कि घटना से संबंधित सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button