पूरनपुर में राजकुमार राजू का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, पीड़ितों का दर्द बांटते हुए सुन रहे जनता की समस्याएंवेलकम इंडिया पीलीभीत

पूरनपुर/पीलीभीत।विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता राजकुमार राजू लगातार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। एक ओर वह क्षेत्र में हुई दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द में सहभागी बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से ग्रामीणों को अवगत करा रहे हैं। उनकी लगातार सक्रियता को आगामी राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।हाल ही में राजकुमार राजू ने विधानसभा क्षेत्र में हुई विभिन्न दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों का दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार पर जब दुख का पहाड़ टूटता है, तो ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना केवल राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।
राजकुमार राजू का कहना है कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। इसी उद्देश्य को लेकर वह लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। गांवों में भ्रमण के दौरान वह ग्रामीणों की समस्याएं भी सुन रहे हैं और उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आ रही हैं। राजकुमार राजू ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहें और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां सामाजिक न्याय, विकास और जनकल्याण पर आधारित हैं। गांव-गांव जाकर जनता से संवाद का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। राजकुमार राजू की क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता से राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


