राज चौपला स्थित प्रशासनिक कांवड़ शिविर का भव्य उद्घाटन

जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा
अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। राज चौपला, मोदीनगर स्थित प्रशासनिक कांवड़ शिविर का भव्य उद्घाटन माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुशल सर्जन डॉ देवेंद्र शिवाच एवं नगर पालिका परिषद मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया तथा कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए नगर पालिका एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु, नगर पालिका परिषद मोदीनगर के सभासदगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई।
इस मौके पर एस डी एम कोमल पंवार, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र, राजस्व निरीक्षक अंकित चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर करण सिंह, सभासद वेद प्रकाश चौधरी सूबे सिंह, राहुल राणा गोल्डी नेहरा किशन राज सेन रजनीश चौधरी ललित मित्तल आदित्य बॉबी मोनू धमा, ललित त्यागी, नीटू चौधरी संजय चौधरी दुष्यंत यादव जितेंद्र चौधरी, अरुण खन्ना, हेमंत पालीवाल, नवीन जायसवाल, दीपक गुज्जर, जयप्रकाश वशिष्ठ, नरेश अमराला, सतेन्द्र तोमर, अमित चौधरी, आकाश शर्मा दौलत राम अनिल सेन अमितेज जैन दीपांशु मलिक सागर गुप्ता गोपाल गौतम अशीष कश्यप सतीश लाल दास मनीष अग्रवाल संजय शर्मा अमित कराटे महेश तायल,पप्पन शर्मा, पिंकी चौधरी, नीरज तेवतिया, जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।



