शहर-राज्य

निर्माणाधीन पुलिया का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और शीघ्र आवागमन के दिए निर्देश

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिया की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण के साथ ही एप्रोच मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कर आवागमन शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने तथा मार्ग पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और यातायात सुरक्षित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) कमल किशोर, अवर अभियंता लाल चंद पटेल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button