शहर-राज्य

एसीपी दशाश्वमेध डाक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने सर्राफा बाजार आकर सुरक्षा का लिया जायजा पिकेट ड्यूटी लगाने को दिया निर्देश

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की मांग पर बाजार में किया दौरा

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- विगत 16 जुलाई को गोविंदपुरा सर्राफा बाजार से 27 किलो चांदी की हुई टप्पेबाजी को लेकर व्यापारियों ने वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी से मिला था जिसके परिणाम स्वरूप शुक्रवार को दिन में डाॅ अतुल अंजान त्रिपाठी ठठेरी बाजार,सुड़िया, रेशम कटरा,मच्छरहट्टा फाटक होते हुए गोविंदपुरा गए | रास्ते में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए थानाध्यक्ष चौक को पिकेट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए | इस दौरान वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ के प्रतिष्ठान पर उपरोक्त घटना की चर्चा करते हुए एसीपी डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि प्रयास है कि सोमवार तक इस घटना का पर्दाफाश हो |

इस दौरान मुख्य रूप से रवि सर्राफ,पंकज सर्राफ,राघव दवे,जतिन रस्तोगी,राजा सेठ,किशोर सेठ,अमनदीप सिंह, कमल कुमार सिंह,जय किशन सिंह,सुनील सेठ,विवेक अग्रवाल,किशन सेठ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button