जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देशो में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

*वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*
हापुड़ जनपद में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देशन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की।
बैठक में सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी; गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी; विरेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी; शिव बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी; विपुल कुमार, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हापुड़; पर्यावरणविद् भारत भूषण, लोक भारती; तथा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।*
*जिला वृक्षारोपण समिति*
जिले हापुड़ में *वृक्षारोपण वर्ष 2026-27* हेतु आवंटित लक्ष्यों *1258433* के सापेक्ष *1350947* का पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा सभी विभागों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिले में वर्तमान समय तक कुल 50% जियोटैगिंग का कार्य किया गया है। समिति अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग जियोटैगिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करें।
*जिला पर्यावरण समिति*
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026 के नए नियमों के लागू होने पर समिति अध्यक्ष द्वारा जनपद के समस्त संबंधित विभागों को MSW 2026 के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाए। लोगों में जनजागरुकता अभियान चलाएं साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी करें।
*जिला गंगा समिति*
समिति अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को निर्देशित किया गया कि वे सावन माह में गंगा घाटों पर गंगा प्रहरियो और गंगा मित्रों की तैनाती करना सुनिश्चित करें जिससे सावन माह में घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं/कावड़ियों में गंगा नदी की स्वच्छता से संबंधित जागरूकता (निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करें, घाटों पर कूड़ा और गंदगी न करें) का संदेश देते हुए गंगा घाटों की स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने में सहायता कर सकें।



