शहर-राज्य

मिशन शक्ति अभियान के तहत हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

*वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*

हापुड़ जनपद में महिलाओं की *सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन* के लिए चलाए जा रहे *मिशन शक्ति अभियान* के अंतर्गत आज *कलेक्ट्रेट सभागार* में *हिंदुस्तान टाइम्स* के द्वारा एक *सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना* ने की। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों *एवं योजना की लाभार्थियों को* प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित महिलाओं एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि *”बेटियों की सुरक्षा और सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”*। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे महिला हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाएं और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button