सांसद जगदंबिका पाल ने कलहंस टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी का किया उद्घाटन

वेलकम इण्डिया
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने इटवा तहसील क्षेत्र के खान कोट सेमरी में कलहंस टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन इटवा तहसील के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजन सिंह एडवोकेट, राघवेंद्र प्रताप सिंह, यश वर्धन सिंह, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, महबूब आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सांसद ने एजेंसी का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा क्षेत्रवासियों को नई एजेंसी शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं।


