शहर-राज्य

ई- पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं ने शहर में निकाला पैदल मार्च 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,( वेलकम इंडिया)। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप तहसील से मोदी मंदिर तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।दस्तावेज लेखक  काम बंद कर तहसील मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। बैनामे बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दस्तावेज लेखकों के आंदोलन को अधिवक्ताओं सहित सभी सामाजिक संगठन  समर्थन दे रहे हैं। ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में पिछले 18 दिन से मोदीनगर तहसील में बैनामा लेखकों व वकीलों का आंदोलन चल रहा है। रजिस्ट्री कार्यालय को नहीं खुलने दिया गया है। साथ ही तहसील की सभी कोर्ट का बहिष्कार किया हुआ है। सोमवार को  बैनामा लेखक व अधिवक्ता धरनास्थल पर एकत्र हुए। यहां सभी ने हाथ पर काली पट्टी बांधी और ई-पंजीकरण प्रणाली के विराेध में नारेबाजी की। इसके बाद हाथ में बैनर लेकर तहसील गेट से पैदल मार्च शुरू किया गया। पैदल मार्च दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राजचौपले, बसस्टैंड से होकर मोदी मंदिर पर होते हुए तहसील पर ही संपन्न हुआ। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button