शहर-राज्य

लगातार बिजली न आने से कई कॉलोनियों के लोग पानी को तरसे

वेलकम इंडिया संवाददाता

मोदीनगर। गादाना बिजली घर जिस पर लाल बहादुर शास्त्री ,बाग कॉलोनी नेहरू कॉलोनी बादल मार्केट इंद्रपुरी विश्वकर्मा बस्ती कृष्ण कुंज ग्राम गादाना शास्त्री नगर आदि कॉलोनी की लाइट पिछले 20 घंटे से नहीं आ रही है।  लाइट नहीं आने से लोग पानी तक को तरसे गए ।

 कॉलोनी वासियों का कहना है कि बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली लेने के दावे लगातार दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। हालत यह है की लाइन पर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से आधा धूंध बिजली कटौती जारी है ।लोग पानी तक को तरस रहे हैं ।लोगों का कहना है कि जब बिजली आती है तो पानी नहीं और जब पानी आता है तो बिजली नहीं, ऐसे में अब हम क्या करें।

 पिछले तीन दिनों से लाल बहादुर शास्त्री बाग कॉलोनी नेहरू कॉलोनी बदल मार्केट इंद्रपुरी विश्वकर्मा बस्ती कृष्ण कुंज  गादाना शास्त्री नगर की लाइट रात्रि 11:00 बजे से जाकर सुबह 8:00 बजे तक आ रही है। लेकिन रविवार रात 12:00 बजे गई लाइट सोमवार शाम 7:00 बजे तक भी सुचारू नहीं हो पाई ।इससे लोगों के सामने पानी की समस्या पैदा हो गई। लोग नगर पालिका के नाल्को के भरोसे रहे ।आखिर में परेशान लोग गाड़ना बिजली घर पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों के पहुंचने की सूचना पर अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार और एसडीओ राम इकबाल मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझाया। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह कर्दम सभासद आलोक भारती और जितेंद्र चौधरी अनुराग चौधरी पवन सिंघल आशु सेन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button