शहर-राज्य
थाना मेंहदावल पुलिस ने एक अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 मैनेजर यादव, कां0 अनुराग कुमार सिंह, कां0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कां0 उदय प्रताप सिंह ने अभियुक्त राहुल सोनी पुत्र सुभाषचन्द्र सोनी निवासी कस्बा रुधौली बखिरा रोड थाना रुधौली जनपद बस्ती को प्रेमा स्कुल के पश्चिम तिराहा बहदग्राम अछिया से एक अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर के साथ दिनाँक 10.06.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।



