पुलिस ने 04 बिजली तार चोरों को किया गिरफ्तार।

शिकारपुर। सलेमपुर थाना पुलिस ने मौ. नासिर पुत्र लियाकत व मौ. कफील पुत्र सलीम निवासी गांव भाईपुरा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर और गोपी पुत्र लखपत व तसलीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर को ग्राम याकूबपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से एक कुंटल 36 किलो चोरी हुए बिजली के तार और चोरी में प्रयोग किए गए अन्य उपकरण और अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। सलेमपुर थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया है कि चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सलेमपुर सहित कोतवाली देहात व कोतवाली नगर बुलंदशहर तथा थाना एन्टी पावर थैफ्ट थाना बुलंदशहर में मुकदमा पंजीकृत थे। पुलिस को उनकी लंबे समय से तलाश थी। चारों आरोपियों को सलेमपुर थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।


