शहर-राज्य

अध्यक्ष जिला पंचायत ने सिंचाई बन्धु की बैठक कर किसानों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश।

*शासकीय योजनाओं में लाभ के लिए किसान बन्धु अनिवार्य रूप से कराएं फार्मर रजिस्ट्री*

*किसानों की समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के दिए निर्देश*

अलीगढ़: अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आहुत की गई। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा किसान हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सुगमता से लेने के लिए किसान बन्धुओं को अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों तक पहुॅचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक किसान बन्धुओं द्वारा जर्जर, क्षतिग्रस्त एवं मकानों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों की समस्या से अवगत कराया जिस पर मा0 अध्यक्ष ने विद्युत विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। मडराक के किसान प्रमोद कुमार ने बरसात से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की जिस पर उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।  अध्यक्ष ने किसानों द्वारा यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की अधिक मांग पर उन्हें जैविक खेती की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान बन्धु उर्वरकों का सतुलित मात्रा में उपयोग करें ताकि फसलों को रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। 

 अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में प्राप्त सभी समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए एक बार स्थलीय निरीक्षण कर समस्या की अच्छी तरह से समझ उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसानों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता होगी ऐसे में सभी नहरों और रजवाहों में टेल तक फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को भी रोस्टर के अनुसार किसानों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीपीआरओ यतेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई नानक चन्द समेत अन्य अधिकारी व किसान बन्धु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button