शहर-राज्य

इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 मैं बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ के दसवीं क्लास के छात्र आराध्या त्यागी ने गोल्ड मेडल जीता। यह चैंपियनशिप वर्धमान अकैडमी रेलवे रोड पर कल दिनांक 24 .05.2026 को आयोजित की गई जिसमें 100 से भी अधिक मेरठ के सभी स्कूल के छात्रों ने प्रतिभागियों भाग लिया जिसमें बालेराम स्कूल के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया । आराध्या त्यागी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के माध्यम से गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल को गौरांवित किया।
स्कूल के प्रिंसिपल प्रभात कुमार गुप्ता,डायरेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा व कोच शिहान सुनील कुमार ने बच्चे को आशीर्वाद वह अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।आराध्य त्यागी मेरठ की वरिष्ठ समाज सेवी व राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश सचिव जूही त्यागी के सुपुत्र है जो पांच साल की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button