शहर-राज्य

गीत-संगीत व ग्रामीण खेल कौशल के साथ समाप्त हुआ समर कैंप

ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में भारतीय भाषा समर कैम्प-2026 का समापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में आयोजित भारतीय भाषा समर कैम्प-2026 का शानदार समापन गीत, संगीत व ग्रामीण खेल कौशल के साथ समाप्त किया गया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि समर कैम्प बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह उन्हें स्क्रीन-टाइम से दूर रखकर, एक सुरक्षित माहौल में नए कौशल सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि समर कैम्प में बच्चे अलग-अलग पृष्ठभूमि के नए साथियों के साथ घुलना-मिलना सीखते हैं। इससे उनकी टीम-वर्क और बातचीत करने की क्षमता बेहतर होती है। माता-पिता से दूर कुछ समय बिताने से बच्चे अपनी छोटी-छोटी चीजें संभालना और आत्मनिर्भर बनना सीखते हैं। आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने कहा कि जो बच्चे समर कैम्प में भाग लेते हैं उनकी शारीरिक फिटनेस के साथ सोशल स्किल भी अच्छी हो जाती है। गर्मियों में लगाए जाने वाले इन समर कैम्स में बच्चों की शारीरिक फिटनेस के साथ सामाजिक कौशल को भी बढ़ाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुस्सलाम व संचालन मोहम्मद परवेज अख्तर ने किया। समापन के उपरांत समर कैंप में बेहतरीन योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर, हकीमुल्लाह, फ़खरुद्दीन, अखिलेश कुमारी, ओजैर अहमद, जुनैद अहमद, सबीह अहमद,असादुल्लाह, रफी अहमद, आरिफ अली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button