शहर-राज्य

परिवारिक विवाद में युवक ने मौत को लगाया गले,फंदे से लटका मिला शव

पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी।

चिल्हिया थाने क्षेत्र के अलीदापुर गांव के गौरा बाजार की घटना।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र चिल्हियां के ब्लाक शोहरतगढ़़ अन्तर्गत अलीदापुर गांव की बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर प्रकाश में आती है, जहाँ पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो शादी-विवाह कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि पत्नी से आपसी विवाद और घरेलू तनाव के बाद उसकी पत्नी नीलम उर्फ गुड़िया नाराज होकर रिश्तेदारी में चली गई थी। इसी के बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया और बीती रात कमरे का दरवाजा बन्द कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुँचे, तो घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना चिल्हियां पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, और चार भाइयों को छोड़कर मौत को गले लगा लिया। वहीं परिवार में लगभग 12 वर्ष की बेटी संध्या और 3 वर्ष के बेटे प्रियांशु को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। मौके पर ग्राम प्रधान पंकज चौबे भी पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते नजर आयें। फिलहाल गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button