सुरक्षित ड्राइविंग और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन जरुरी -प्रदीप सिंह

ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में भारतीय भाषा समर कैम्प-2026 का दूसरा दिन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार को ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में आयोजित समर कैम्प के दूसरे दिन विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब उप निरीक्षक प्रदीप सिंह ने दिया।
समर कैम्प की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन मोहम्मद इस्तियाक अंसारी ने किया।
समर कैम्प को दुधारा थाने के उप निरिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। हमेशा बाईं ओर चलना, रेड लाइट पर रुकना, सीट बेल्ट/हेलमेट का उपयोग करना, और शराब पीकर गाड़ी न चलाना शामिल है। इन नियमों का पालन न करने पर भारी जुर्माना या कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
उन्होंने कहा कि शराब पीकर या नशीले पदार्थों का सेवन करके गाड़ी न चलाएं। ड्राइविंग करते समय मोबाइल का उपयोग न करें। सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। स्कूल या रिहायशी इलाकों में गति धीमी रखें। ओवरटेक हमेशा दाईं ओर से करें। लाल बत्ती पर रुकें, पीली पर तैयार हों और हरी होने पर जाएं। जेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों को पहले जाने दें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। यह जीवन बचाता है। मुड़ते समय या लेन बदलते समय इंडिकेटर (इशारा) का प्रयोग अवश्य करें। छात्र अदीबा, अरसिया, नूरमा खातून जेबा सहित अनेक बच्चों ने सवाल पूछा।
इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, कांस्टेबल रंजन सिंह, संजल रावत, क्रांति कुमारी, आरती सिंह अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर, हकीमुल्लाह, फ़खरुद्दीन, अखिलेश कुमारी, ओजेर अहमद, जुनैद अहमद, सबीह अहमद,असादुल्लाह, रफी अहमद, आरिफ अली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




