शहर-राज्य

नकली किताब बेचने के आरोप के चलते मारा छापा, बड़ी मात्रा में किताबों को लिया कब्जे में 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। नकली किताब बेचने के आरोप के चलते गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित एक बुक स्टोर के गोदाम पर तहसील टीम व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वहां से कुछ किताबों को अपने कब्जे में ले लिया है। किताबें कब्जे में लेने के बाद तहसील टीम ने गोदाम पर ताला लगा दिया है। इन किताबों की जांच के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। दरअसल कस्बा रोड निवासी एक अधिवक्ता अंकित मित्तल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में नगर के दो लोगों पर फर्जी तरीके से किताबें छापकर उन पर फर्जी आईएसबीएन (इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर) छापकर बेचने का आरोप लगाया था। अंकित के मुताबिक आरोपियों पर पूर्व में भी वर्ष 2023 में फर्जी किताबें छापने का मामला दर्ज है जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर तहसील व एबीएसए की टीम ने गोविंदपुरी स्थित उक्त गोदाम पर छापेमारी कर वहां से दर्जनों किताबों को अपने कब्जे में लिया है। छापेमारी करने वाली टीम में नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, पवन तिवारी व अन्य मौजूद रहे। एसडीएम अजित सिंह ने इन किताबों की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button