शहर-राज्य

24 घंटे के भीतर बरामद हुईं घर से लापता दोनों बालिकाएं

त्रिलोकपुर पुलिस ने इटवा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव से शुक्रवार सुबह लापता हुईं दो बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दोनों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीआरवी 8300 के माध्यम से सूचना मिली कि डोमसरा गांव निवासी सुभाषचंद्र की बेटियां पूजा और खुशबू सुबह करीब चार बजे घर से लापता हो गई हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को उसी दिन इटवा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अमरेश कुमार पांडेय और महिला आरक्षी हेमलता शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button