शहर-राज्य

ट्रेलर से बचने में खंभों से टकराकर पलटा ट्रक बिजली आपूर्ति ठप

_11 हजार वोल्ट के दो बिजली खंभे टूटे, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। कठौतिया गांव के पूर्वी मोड़ पर शनिवार भोर में ट्रेलर से बचने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभों से टकराकर पलट गया। हादसे में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के दो खंभे टूट गए, जिससे कठौतिया रामनाथ उपकेंद्र के बिस्कोहर फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जानकारी के अनुसार, इरफान अहमद ट्रक लेकर नेपाल के सुनौली बॉर्डर से नानपारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कठौतिया गांव के पूर्वी मोड़ पर बलरामपुर की तरफ से एक ट्रेलर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के दाहिनी ओर मुड़ने पर ट्रक चालक ने उससे बचने के लिए वाहन बाईं ओर मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक बिजली के खंभों से टकराकर पलट गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button