शहर-राज्य

हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपा संत कबीर नगर की कार्यशाला सम्पन्न, राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान

संतकबीरनगर। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, संत कबीर नगर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभियान के संयोजक एवं सह-संयोजक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने की। अभियान के जिला संयोजक अमर राय ने कार्यशाला की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि “हर घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर, गांव, नगर, वार्ड एवं बूथ स्तर तक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने अभियान की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, अखंडता, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें तथा अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्रभक्ति का वातावरण तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सफल बनाएगा। उन्होंने सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों को समयबद्ध कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक परिवारों तक तिरंगा पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यशाला के दौरान अभियान की कार्ययोजना, तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा के आयोजन, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए अभियान संचालित करने का आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, नगर एवं वार्ड में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जोड़ा जाएगा तथा भव्य तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के उद्घोष के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद पाण्डेय ने किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित गणेश पाण्डेय, कौशलेंद्र सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, कपिल देव कन्नौजिया , कालिंदी चौहान, सत्यपाल पाल, हैप्पी राय, किरन प्रजापति, सुनीता अग्रहरी, ऊषा पाण्डेय, सरोज नंदिनी पाण्डेय, साधू यादव, उदय राजभर, अनिल पाण्डेय, राजकुमार चौरसिया, बन्धु चौहान, शिव कुमार उपध्य्याय, ओम प्रकाश राय, राम नयन शर्मा, भगवानदास, राजू भारती, कन्हैया वर्मा, कन्हैया यादव, वीरेंद्र शुक्ला, बृजनंदन पाठक, दिनेश चौधरी, माधवेन्द्र तिवारी, धनन्जय पाण्डेय, गौरव निषाद,शकति मणि, मीडया प्रभारी ब्रह्मानंद पाण्डेय जी सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button