शहर-राज्य

श्रावण मास: कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ 

हापुड़। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हापुड़ कोतवाली एवं गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों, शिविरों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।हापुड़ कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान तथा गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट अपने-अपने पुलिस बल के साथ ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button