साइबर फ्रॉड पीड़ितों को थाना दुधारा की साइबर सेल ने दिलाई राहत, 05 पीड़ितों को ₹19,173.02/- वापस

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक प्रियम राजशेखर पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल), का0 अनुज कुमार, का0 ऋषिकेश यादव, रिक्रूट का0 हर्ष सिंह, राजकुमार, म0 रिक्रूट का0 एकता सिंह ने
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा की साइबर सेल द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
साइबर सेल प्रभारी अनिल मिश्रा एवं का0 अनुज कुमार, का0 ऋषिकेश यादव, रिक्रूट का0 हर्ष सिंह, राजकुमार, म0 रिक्रूट का0 एकता सिंह ने संबंधित बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय एवं प्रभावी पैरवी करते हुए 05 साइबर फ्रॉड पीड़ितों की कुल ₹19,173.02/- की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की।
रियाज अहमद, निवासी सेमरियावां — मोबाइल हैक कर ₹79,470/- की साइबर धोखाधड़ी; ₹6,291.31/- वापस।
• पंकज कुमार यादव, निवासी पचावां — पैसा डबल करने का लालच देकर ₹171675/- धोखाधड़ी; ₹5,581.71/- वापस, अब्दुल मुनाफ, निवासी पिपराहंकार — मोबाइल हैक कर ₹98,000/- की धनराशि ट्रांसफर; ₹1,800/- वापस, राम दुलारे, निवासी सालेहपुर — फेसबुक पर यूनानी दवा के विज्ञापन के माध्यम से ₹4000/- की धोखाधड़ी; ₹4,000/- वापस, बृजेश कुमार यादव, निवासी पचावां — पैसा डबल करने का लालच देकर ₹241994/- की धोखाधड़ी; ₹1,500/- वापस कराया गया।
उक्त धनराशि संबंधित प्रकरणों में MRM Portal एवं बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी हेतु संबंधित बैंकों एवं संस्थाओं से लगातार पैरवी की जा रही है।



