शहर-राज्य

जनपद में चल रहे षण अभियान/सेवा संकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*

हापुड़ जनपद के विकास भवन सभागार, हापुड़ में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में पोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों के द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पोषण किट का वितरण किया गया तथा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किये गये। साथ ही हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं रेसीपी प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें पोषणयुक्त एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी गयी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आदर्श आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा कुपोषण से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, बच्चों की उचित देखभाल एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के संबंध में जानकारी साझा की गयी।कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button