
वेलकम इण्डिया
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर और कोहडौरा में मरीजों की जांच कर नि:शुल्क उपचार व दवाएं वितरित की गईं। दोनों केंद्रों पर कुल 144 मरीज पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में दोपहर 3 बजे तक 78 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 37 पुरुष और 41 महिलाएं शामिल रहीं। चिकित्सकीय जांच में सर्दी-जुकाम व बुखार के 41, त्वचा रोग के 16, पेट संबंधी रोग के 14, मधुमेह के चार, श्वसन संबंधी रोग के दो और उच्च रक्तचाप के एक मरीज मिले। डा. एहतेशाम अहमद ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहडौरा में 66 मरीजों की जांच हुई। इनमें 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल थीं। त्वचा रोग के 30, श्वसन संबंधी रोग के नौ, सर्दी-जुकाम व बुखार के नौ, पेट संबंधी रोग के आठ, मधुमेह के सात और उच्च रक्तचाप के तीन मरीज मिले। डा. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, राजू आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।



