शहर-राज्य

दो दिवसीय उर्से निजामी अगया में 12 व 13 अक्टूबर को

संतकबीरनगर। भारत के प्रसिद्ध सूफी बुजुर्ग व इस्लामिक विद्वान हजरत सूफी मुहम्मद निजामुद्दीन बरकाती का 14 वां उर्स 12 व 13 अक्टूबर सोमवार और मंगलवार को सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव अगया स्थित खानकाहे निजामिया पर आयोजित किया गया है।
हजरत सूफी मोहम्मद निजामुद्दीन कादिरी बरकाती एक बड़े आलिम-ए-दीन इस्लामी जगत के आध्यात्मिक नेता और सूफी बुजुर्ग के रूप में प्रसिद्ध थे। देश के विभिन्न प्रांतों,एवं विभिन्न देशों में उनके अनुयाई बड़ी संख्या में मौजूद हैं।हर वर्ष उनका वार्षिक उर्स भव्य रूप में खानकाहे कादिरीया बरकातिया निजामिया अगया में मनाया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
दरगाह प्रमुख के पुत्र मौलाना सनाउल मुस्तफा निजामी ने बताया कि 12 अक्टूबर सोमवार को सुबह में फजर की नमाज के बाद सूफी साहब – की मजार पर कुरआन ख्वानी के साथ ही उर्स का कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर जोहर की नमाज के बाद मजार पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा। रात में इशा की नमाज के बाद निजामी कान्फ्रेंस का आयोजन हजरत अल्लामा सूफी मोहम्मद हबीबुर्रहमान रिजवी सज्जादा नशीन खानकाहे निजामिया अगया के संरक्षण और मौलाना जियाउल मुस्तफा निजामी महासचिव आल इंडिया बज्मे निजामी की अध्यक्षता में किया जाएगा।
जिसमें देश के कई बड़े इस्लामिक विद्वान प्रतिभाग करेंगे। 13 अक्टूबर मंगलवार की सुबह में 08:00 बजे मजार पर कुल शरीफ के आयोजन के बाद उर्स का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button