आध्यात्म

श्री राम नवमी मंदिर डालमपाडा, मेरठ शहर मे चल रही “श्रीमद भागवत कथा

उज्जवल रस्तोगी मेरठ

श्री राम नवमी मंदिर डालमपाडा, मेरठ शहर मे चल रही “श्रीमद भागवत कथा” मे आज द्वितीय दिवस पर देवभूमि उत्तराखण्ड धाम से भगवतानुरागी आचार्य प्रदीप नौटियाल जी ने मंगलाचरण, शुकदेव जन्म, महाभारत प्रसंग सुनाया व मधुर भजनों के साथ-साथ सुनाए गए भागवत प्रवचनों में कहा “श्रीमदभागवत कथा” सुनने के उपरांत उसकी शिक्षाओं पर अमल भी करना चाहिए। अर्जित किए गए ज्ञान का तभी फल प्राप्त होता है, जब उसके प्रचार के साथ-साथ दैनिक क्रियाओं में प्रयोग भी किया जाए, भागवत जैसे दिव्य अनुष्ठान तभी सफल होते हैं। उन्होंने भगवान विष्णु के अवतारों की सूक्ष्म कथा भी सुनाई, भागवत एक ऐसा पका हुआ फल है, जिसमें रस ही रस है। इसमें एक ऐसा माधुर्य है, जिसकी मिठास हमेशा बनी रहती है।

इस दौरान कथा की रूप रेखा मे ,मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सी पी डिमरी जी , मयंक अग्रवाल ,आशीष रस्तोगी,वासु चौरसिया, प्रदीप शर्मा , सचिन गर्ग ,सत्यनारयण सिंघल, मनीष सिंघल , नितिन शंकर,मयंक चौरसिया आदि उपस्थित रहे ।

कल तृतीय दिवस पर दिन की कथा में सती चरित्र, कपिल देवहूति संवाद व ध्रुव चरित्र प्रसंग होगा, कथा आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button