विद्युत चोरों के खिलाफ विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

करीब 180 अवैध केबलों को जप्त किया।
राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान। सोमवार को जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा और उनकी टीम के मरैना ने एवं विद्युत थाना पुलिस द्वारा करीब 7 लाख की बकाया राशि पर पांच ट्रांसफार्मर उतार कर स्टोर में जमा कराए ।एक ट्रांसफार्मर गाडराई से, एक ट्रांसफार्मर कठूमरा से ,दो ट्रांसफार्मर शंकरपुर से और एक ट्रांसफार्मर चीलपुरा गांव से उतार कर स्टोर में जमा कराये।वही मौके पर 4 ट्रांसफार्मर की बकाया राशि जमा कराए। दूसरी टीम कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और उनकी टीम द्वारा नाहिला फीडर से 2 थ्री फैस ट्रांसफार्मर करीब 4 लाख की बकाया राशि पर उठा कर स्टोर कार्यालय में जमा किए इसके साथ ही मौके से 1 लाख रुपए के बिल नगद जमा किए गए।तीसरी टीम,संजीव पाठक और उनकी टीम द्वारा राजाखेड़ा शहर में डीसी पीडीसी परिसरों की जांच की साथ ही करीब 180 अवैध केबलों को जप्त किया।कार्यवाही टीम में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह,अमीर चंद,सोनेश,संदीप दीक्षित,गोपाल कुशवाह, रमेश सिंह,चित्र सिंह,भूदेव शर्मा,जगदीश सिंह,इत्यादि साथ थे।



