शहर-राज्य

दवा विक्रेता समिति ने 20 मई को राष्ट्र व्यापी बंदी का किया ऐलान

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर ने विभिन्न समस्याओं को लेकर 20 मई को राष्ट्र व्यापी बंदी का ऐलान किया है। सोमवार को दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा है कि संगठन के द्वारा औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुद्दे बार बार उठाने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी किया जा रहा है जोकि चिंता का विषय है।
दवा विक्रेता संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से बंदी का ऐलान कर अवैध ई फार्मेसी संचालन बंद करने, नकली एवं अनुचित भंडारण पर रोक,कॉरपोरेट द्वारा दी जा रही भारी छूट के खिलाफ मांग की है । प्रतिबंधित दवाएं भी बिना प्रिस्क्रिप्शन और पर्चे के ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही है जिससे इसका दुरपयोग हो रहा है ।युवा पीढ़ी इससे पूरी तरह प्रभावित है लोकल का दवा व्यापारी पूरी तरह इस ऑनलाइन फार्मेसी की वजह से शोषित है ।इन समस्याओं के समाधान के लिए जिले का व्यापारी जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचा रहा है ताकि सरकार समस्याओं का समाधान निकाले और दवा विक्रेताओं को राहत मिले ।
संगठन ने मरीजों से अनुरोध भी किया है कि जीवन रक्षक दवाएं एक दिन पहले ही नजदीकी दवा की दुकानों से खरीद लें ताकि किसी तरह की कोई असुविधा न हो।
इस अवसर पर मनोज जायसवाल, जिला महासचिव, अनिरुद्ध राय नगर अध्यक्ष, मुजीबुल्लाह उर्फ मुजीब नगर महासचिव, जितेंद्र मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, राहुल अग्रहरि संयुक्त मंत्री,
प्रदीप वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, कृष्ण बहादुर सिंह, उबैदुल्लाह, अशफाक अहमद, शाहिद अहमद आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button