लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचे AIMIM प्रदेश सचिव वकी रशीद का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोशसैकड़ों समर्थकों ने की फूल-मालाओं से पुष्प वर्षा, बोले- ओवैसी साहब का मिशन घर-घर पहुंचाएंगे

*मुरादाबाद,।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नव-नियुक्त प्रदेश सचिव वकी रशीद एडवोकेट के लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनका भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की तादाद में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार इस्तकबाल किया।
शौकत अली ने सौंपी जिम्मेदारी
AIMIM ने मुरादाबाद के कर्मठ नेता वकी रशीद पर बड़ा भरोसा जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उन्हें प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। उनके प्रदेश सचिव बनने की खबर मिलते ही मुरादाबाद समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
“विश्वास पर खरा उतरूंगा”: वकी रशीद
लखनऊ से पदभार ग्रहण कर मुरादाबाद पहुंचे वकी रशीद ने अपनी नियुक्ति पर आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। “बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के मिशन को गांव-गांव, शहर-शहर तक ले जाएंगे,” उन्होंने कहा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों और सामाजिक कार्यों में मिलेगा।
ये रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में सोहेल एजाज़, समीर मंसूरी, अबु अंसारी, रहीम खान, सय्यद मोहसिन, हरीश सैफी, अफ़ज़ल खान, अरहान अंसारी, सलमान अंसारी, शाबाज़ अंसारी, नावेद अंसारी, सुहेल खान समेत करीब 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



