शहर-राज्य

यूपीआई साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिले 23,500 रुपये

_खेसरहा पुलिस ने कराई धनराशि वापस।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से हुई साइबर ठगी की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए साइबर सेल टीम ने आवेदक अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामराज निवासी ग्राम इमिलिया, थाना खेसरहा की शिकायत का सफल निस्तारण किया। अनिल कुमार ने 1 जून 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 23,500 रुपये की साइबर ठगी हो गई है। शिकायत संख्या 33105260122470 के आधार पर थाना खेसरहा साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की, जिसके परिणाम स्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि 23,500 रुपये 13 जून 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना खेसरहा पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल देवेश मिश्रा, रिजर्व कांस्टेबल नीरज कुमार तथा महिला कांस्टेबल रम्भा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button