शहर-राज्य

कार्तिक पूर्णिमा पर चक्रतीर्थ कल्याणपुर पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शिव मंदिर, सरोवर और मेले का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा एवं गंगा स्नान पर्व के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम चक्रतीर्थ कल्याणपुर पहुंचकर प्राचीन शिव मंदिर, मंदिर परिसर, सरोवर और मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित स्नान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।अधिकारियों ने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन और सरोवर में स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने और पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा मेला स्थल पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button