मुरादाबाद में शिवसेना की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, हर जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

मुरादाबाद में शुक्रवार को शिवसेना की पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली रोड स्थित ग्लैक्सी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मंडल प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में दिए गए सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देशों पर पदाधिकारियों ने मंथन किया गया । तय किया गया कि 31 दिसंबर 2026 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। मण्डल प्रमुख गुड्डू सैनी, जिला प्रमुख नन्हे चौधरी सहित महानगर प्रमुख, मंडल प्रभारी और प्रदेश कमेटी के सदस्य अभियान को सफल बनाने के लिए जुटेंगे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शिवसेना गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक जिले में एक सीट पर मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कई नाम पार्टी के स्तर पर विचाराधीन हैं, जबकि अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेतृत्व और शिंदे जी के निर्देश के बाद लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ लड़ाई को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना और हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर भी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही सड़क पर उतरने का कार्यक्रम तय किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश, बिट्टू सुखेड़ा प्रदेश महासचिव,
राजकुमार गिरी प्रदेश सचिव,
बाबा कुशाल सिंह प्रदेश राज्य, प्रचारक रितुल शर्मा आई टी सेल प्रभारी,राजीव कुमार पांडे प्रदेश सचिव, राम प्रसाद प्रजापति प्रदेश सचिव, गुड्डू सैनी मंडल प्रमुख मुरादाबाद,
नितिन वर्मा मंडल प्रभारी मुरादाबाद,
शरद कपूर मंडल प्रमुख सहारनपुर,
संतोष कुमार सिंह मंडल प्रमुख बरेली,
आदि सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे


