शहर-राज्य
ग्राम रोज़गार सेवक संघ ने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा

संतकबीरनगर। ग्राम रोज़गार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में रोज़गार सेवकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सदर विधायक को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि 04 अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाएं पूरी की जायें, कैशलेस इलाज से आच्छादित किया जाय, न्यूनतम 24000 रू. मानदेय बढ़ाते हुए भुगतान की प्रक्रिया प्रथम बजट से किया जाय, मृतक आश्रितों के लिए जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय, एचआर पालिसी को लेकर अपनी घोषणा को पूरी कराने का कष्ट करें मांगे शामिल हैं।
इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, राजन चौधरी, प्रमोद कुमार, विजय प्रताप यादव, बृजेश यादव, विजय कुमार सिंह, बैजनाथ, चन्द्रहास, राकेश चौधरी, रोहित कुमार चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, राम नरेश आदि मौजूद रहे।



