ग़ाज़ियाबाद

महापौर, नगर आयुक्त ने निगम की लाइब्रेरी का किया लोकार्पण

कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी का हुआ नवीनीकरण 70 पाठकों के बैठने की व्यवस्था के साथ लाइब्रेरी को बनाया गया डिजिटल

छात्र एवं छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से सुविधाजनक होगी कंपनी बाग की लाइब्रेरी – महापौर

विद्यार्थियों की पढ़ाई हेतु बेहतर माहौल देने के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सिटी जोन स्थित कंपनी बाग की लाइब्रेरी को डिजिटल बनाया गया है जिसमें 70 पाठकों के एक साथ बैठने की व्यवस्था, प्रकृतिक प्रकाश हेतु खिड़कियों की व्यवस्था, इंटरनेट की व्यवस्था, कंप्यूटर की व्यवस्था, ऐ.सी. की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, कैमरों की व्यवस्था कराई गई है, लाइब्रेरी का नवीनीकरण किया गया है महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया मौके पर निगम पार्षद गण तथा निगम अधिकारी उपस्थित रहे l

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया पहले बनी लाइब्रेरी की स्थिति बहुत खराब थी जिसको ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी का नवीनीकरण किया गया जिसका लोकार्पण हुआ, नगर निगम द्वारा छात्र एवं छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल स्थान दिया गया जिसमें सभी परीक्षाओं के लिए आवश्यक किताबें उपलब्ध कराई गई है, शहर के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा l

महापौर द्वारा युवाओं को विशेष रूप से डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी गई, गाजियाबाद नगर निगम की पहली लाइब्रेरी जिसमें किताबों के साथ-साथ कंप्यूटर की सुविधा भी की जा रही है, युवा वर्ग हेतु पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल दिया जा रहा है जहां से अपने सपनों को पूरा करते हुए विद्यार्थी अपनी मंजिल को पाएंगेl पाठकों को प्रतिदिन अधिकतम 01 घंटे तक कंप्यूटर सुविधा का उपयोग करने की अनुमति होगी l

गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में जहां विकास कार्यों को रफ्तार दे रहा है वही विद्यार्थियों के लिए भी शहर में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा को उपलब्ध कर रहा है जो की प्रशंसनीय है l 750 रुपए महीने की फीस के साथ छात्र-छात्राएं अपने कंपटीशन की तैयारी गाजियाबाद नगर निगम की डिजिटल लाइब्रेरी में कर सकेंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button